10:01 pm Tuesday , 1 September 2026
BREAKING NEWS

बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर चढ़ाया विशेष चोला

बिल्सी। तहसील रोड स्थित श्री बालाजी शक्ति धाम पर मंगलवार को भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से बाबा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद बाबा को भोग लगाया गया। हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में श्रद्धालु बाबा के जयकारे लगाते रहे। वहीं, मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा ने बालाजी महाराज को चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार किया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना और भोग लगाया गया। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस