3:48 pm Tuesday , 1 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में फिटनेस को नई उड़ान, सपा विधायक ब्रजेश यादव ने किया डॉक्टर्स जिम का भव्य शुभारंभ

बिल्सी में फिटनेस को नई उड़ान, सपा विधायक ब्रजेश यादव ने किया डॉक्टर्स जिम का भव्य शुभारंभ।

बिल्सी (बदायूं) 1 सितंबर ।

नगर में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक लोगों के लिए एक शानदार सौगात मिली है। गल्ला मंडी रोड स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस *”डॉक्टर्स जिम”* का भव्य उद्घाटन मंगलवार को सपा विधायक ब्रजेश यादव ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ब्रजेश यादव ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और इसके लिए नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट रखना सबसे बड़ी चुनौती है, ऐसे में यह आधुनिक जिम नगरवासियों के लिए वरदान साबित होगा। युवाओं को नशे से दूर रहकर जिम और खेलों से जुड़ने का आह्वान भी उन्होंने किया।
इसके बाद विधायक ने खुद जिम की अत्याधुनिक मशीनों पर हाथ आजमाया और व्यायाम कर मौजूद लोगों में जोश भर दिया। जिम संचालक अनिल यादव एवं इरफान अली ने बताया कि जिम में बॉडी बिल्डिंग, कार्डियो, वेट ट्रेनिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की आधुनिक मशीनें और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं, वो भी किफायती दरों पर।

इस मौके पर सपा नेता अमित यादव, उदयवीर सिंह शाक्य, उर्वेश यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अमन वार्ष्णेय

विज्ञापन एक्सप्रेस