3:00 pm Tuesday , 1 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ का शुभारंभ, 60 वर्षीय पूनम बनीं पहली निशुल्क यात्री।

बिल्सी में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ का शुभारंभ, 60 वर्षीय पूनम बनीं पहली निशुल्क यात्री।

बिल्सी बदांयू 1 सितंबर।

उत्तर प्रदेश सरकार की ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के तहत 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। योजना के पहले दिन बिल्सी पहुंचे बस यात्रियों और चालकों में खासा उत्साह देखा गया।

मुरादाबाद से बिल्सी पहुंची रोडवेज बस में सवार 60 वर्षीय महिला यात्री पूनम इस योजना के तहत निशुल्क यात्रा करने वाली पहली यात्री बनीं। परिचालक प्रभात सिंह ने उन्हें निशुल्क यात्रा का जीरो-बैलेंस टिकट जारी किया। निशुल्क यात्रा का लाभ पाकर फूल प्यारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह कल्याणकारी योजना 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाओं के लिए एक बेहद राहत भरी पहल है, जिससे वे आजीवन निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

योजना की शुरुआत के अवसर पर मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी बिल्सी स्थित बस स्टॉप पर एकत्र हुए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष सुधीर सोमानी और जिला महामंत्री लोकेश वार्ष्णेय ने बस के चालक और परिचालक प्रभात सिंह का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल की सराहना की। उन्होंने इसे नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

परिचालक प्रभात सिंह ने जानकारी दी कि आज से इस योजना को पूर्ण रूप से लागू कर दिया गया है। पात्रता पूरी करने वाली वरिष्ठ महिला यात्रियों को नियमानुसार निशुल्क टिकट जारी किए जा रहे हैं।

अमन वार्ष्णेय।

विज्ञापन एक्सप्रेस