बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के अंबियापुर गांव निवासी महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पति ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। अंबियापुर निवासी विपिन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी घर पर अकेली थीं। वह काम करने के लिए बाहर गए थे। काम पूरा करने के बाद जब वह वापस घर लौटे तो पत्नी वहां नहीं थीं। उन्होंने आसपास के अलावा रिश्तेदारियों और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद विपिन ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी को तलाशने की गुहार लगाई। पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर जानकारी जुटा रही है। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि महिला की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम मामले की जांच कर महिला की तलाश में जुटी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


