3:58 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

स्वच्छ गंगा के संकल्प के साथ कछला घाट पर चला अभियान

बिल्सी। नगर की दयालु मित्रगण सेवा समिति की ओर से कछला स्थित भागीरथी गंगा घाट पर सोमवार को भी सफाई अभियान चलाया गया। लगातार दूसरे दिन समिति पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घाट परिसर में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान गंगा घाट पर फैले कूड़े-कचरे को एकत्र कर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया। समिति के अध्यक्ष एवं संकट मोचव दरबार के मंहत राजेश चंद्र जाजू गुरु जी ने कहा कि गंगा केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवन का आधार भी है। इसकी स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर सफाई के लिए केवल प्रशासन पर निर्भर रहने के बजाय समाज के लोगों को भी आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से गंगा घाट पर कूड़ा-कचरा नहीं फेंकने, प्लास्टिक का प्रयोग कम करने और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की अपील की। समिति कार्यकर्ताओं ने लोगों को संदेश दिया कि ‘स्वच्छ घाट, निर्मल गंगा और स्वस्थ समाज’ के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। अभियान के माध्यम से समिति ने समाज में सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.