12:08 am Monday , 31 August 2026
BREAKING NEWS

कछला गंगा घाट पर चलाया सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश

कछला गंगा घाट पर चलाया सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश
बिल्सी। नगर की दयालु मिश्रा सेवा समिति की ओर से रविवार को कछला स्थित भागीरथी गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। श्रावण मास के समापन के अवसर पर आयोजित अभियान में समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गंगा घाट परिसर में साफ-सफाई कर श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश दिया। समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार जाजू ने बताया कि गंगा मैया और भोलेनाथ की कृपा से समिति की ओर से यह अभियान आयोजित किया गया। सुबह नौ बजे से शुरू हुए अभियान में कार्यकर्ताओं ने घाट पर फैले कूड़े-कचरे को एकत्र कर साफ किया। इस दौरान लोगों से गंगा में कूड़ा, प्लास्टिक और अन्य गंदगी नहीं डालने की अपील की गई। उन्होने कहा कि गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र कछला गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में घाट की स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है। समिति की ओर से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अभियान में सहयोग करने की अपील की गई। समिति ने 31 अगस्त को भी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक सफाई अभियान जारी रहेगा। अभियान में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने का आह्वान किया गया है। इस मौके पर अभय वर्मा, सुनील वर्मा, दुर्गपाल सिंह, अमित माहेश्वरी, सुनीता देवी, सरोज माहेश्वरी, यश कुमार, रामप्रकाश, पूनम, पप्पू मुनीम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस