8:09 pm Sunday , 30 August 2026
BREAKING NEWS

प्रख्यात पल्मोनोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के मुख्य आतिथ्य में 100 भारतीय सम्मानित

प्रख्यात पल्मोनोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के मुख्य आतिथ्य में 100 भारतीय सम्मानित

बदायूं के डॉ. सैफुर्र एहमान को एक ही मंच पर मिले तीन राष्ट्रीय सम्मान

लखनऊ, 23 अगस्त 2026। राजधानी लखनऊ में Beyond The Third Eye संस्था द्वारा Impact India Summit 2026 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात पल्मोनोलॉजिस्ट एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद रहे।

समारोह में चिकित्सा, स्वास्थ्य, समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली देश की 100 प्रेरणादायी प्रतिभाओं और संस्थाओं को प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया।

इस राष्ट्रीय मंच पर जनपद बदायूं, उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का क्षण रहा, जब डॉ. सैफुर्र एहमान को उनके बहुआयामी योगदान के लिए तीन बड़े सम्मानों से सम्मानित किया गया।

चिकित्सा सेवा के साथ-साथ सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में निरंतर सक्रियता के लिए उन्हें 100 Inspiring Indians Award 2026 प्रदान किया गया। वहीं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए उन्हें स्वास्थ्य विभूषण पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उनके नेतृत्व में संचालित North India Human Welfare Foundation को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए श्रेष्ठ NGO सम्मान पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया।

एक ही मंच पर व्यक्तिगत चिकित्सा सेवा, सामाजिक योगदान और संस्था के जनकल्याणकारी कार्यों के लिए मिले इन तीन सम्मानों ने डॉ. सैफुर्र एहमान की सेवाओं को विशेष पहचान दिलाई।

100 Inspiring Indians Award 2026 के अंतर्गत इंद्र कुमार, जुनैरा अली, अरुण मणि त्रिपाठी, डॉ. सैफुर्र एहमान, डॉ. अनवरुल हक अंसारी, विवेक कुमार, सुनील कुमार, दुर्वेश कुमार यादव, इंजीनियर धर्मवीर सिंह राही और नरेंद्र कुमार सेठी सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित 100 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से आए चिकित्सा विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, संस्थाओं के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस