11:51 am Sunday , 30 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में सांडों की टक्कर से कच्ची दीवार गिरी, सो रही महिला की मौत

बिल्सी में सांडों की टक्कर से कच्ची दीवार गिरी, सो रही महिला की मौत।

बिल्सी बदांयू 30 अगस्त।

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी मोहम्मद हाशिम का कच्चा मकान गली किनारे है। देर रात दो आवारा सांड आपस में लड़ते-लड़ते दीवार से जा टकराए। टक्कर इतनी तेज थी कि दीवार ढह गई और टीन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया।

उस समय घर में 55 वर्षीय अकीला अपने 7 वर्षीय नाती आरिफ के साथ सो रही थीं। दीवार गिरने से वह मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। मृतका के दो बेटे दिल्ली में काम करते हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में आवारा गोवंश का आतंक बढ़ गया है और पहले भी हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गोवंश पकड़वाने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस