9:46 pm Saturday , 29 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत

बिल्सी । बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 5 बजे दो बाडकों की आमने-सामने टक्कर हो गई । हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार दो लोग भी घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शरू कर दी है। हादसा पिंडौल गांव के पास हुआ। अंतपुर गांव निवासी मोहनलाल (22) पुत्र महावीर अपने बडे भाई दीपक के साथ बाइक से उघैती कस्बा स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मोहनलाल और दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार सराय बघोली गांव निवासी अफजाल और शरीफ को भी चोटें आईं । आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को सीएचसी ले गई। सीएचसी में डॉक्टरों ने मोहनलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दीपक का इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मोहनलाल के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शूरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस