बदायूं। यूपीसीए सत्र 2026 के लिए अंडर-14 आयु वर्ग में बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट ट्रायल मैच में जिले के युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ट्रायल के बाद सफल खिलाड़ियों की सूची घोषित कर दी गई है।
संगठन सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अब लखनऊ में होने वाले इंटर-जोन क्रिकेट ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे और अपने खेल के दम पर जनपद का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।
चयनित खिलाड़ियों में बल्लेबाज निष्कर्ष शर्मा और हर्षित शंखधार, विकेटकीपर मोहम्मद साद, सत्यांश भारद्वाज और मोहम्मद जैद, मध्यम तेज गेंदबाज मोहम्मद आनस, केशव सिंह और अतुल कुमार, जबकि स्पिनर हर्षवर्धन राणा ने अपनी जगह बनाई है।
संगठन अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा के माध्यम से जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को आगामी इंटर-जोन ट्रायल के लिए शुभकामनाएं दीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


