कछला में पार्किंग और तहबाजारी का ठेका – जिसने ओढ ली लोई, उसका क्या कर लगा कोई ?
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं की धार्मिक नगरी, सनातन तीर्थ, भागीरथी घाट कहे जाने वाले उपनगर कछला में नगर पंचायत द्वारा पार्किंग और तहबाजारी का ठेका दिया जाना आम आदमी के बीच जनचर्चा का विषय बना दिया है और इस चर्चा में कछला नगर पंचायत परिषद के इस फैसले की आलोचना गली – मौहल्लों में हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कछला नगर पंचायत परिषद का यह फैसला जिसने ओढ ली लोई उसका क्या कर लेगा कोई। दुख की बात यह है कि कछला नगर पंचायत परिषद पर भाजपा का कब्जा है और इसकी कोतवाली उझानी है और उझानी के रहने वाले केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा एक जागरूक एवं धर्मभीरू व्यक्तित्व के स्वामी हैं जबकि कछला जनपद की बिधानसभा सीट का हिस्सा है जिस पर भाजपा के हरीश शाक्य विधायक हैं जो कछला को प्रर्यटन केंद्र बनाने की निरंतर कोशिश में लगे हुए हैं और जनपद में यही एक ऐसा धर्मस्थल है जहां नित्य श्री गंगा आरती का आयोजन होता है लेकिन इतना सब कुछ होते हुए कछला नगर पंचायत परिषद ने क्या सोचकर, किस योजना और किस उददेश्य से कछला में पार्किंग और तहबाजारी का ठेका दिया है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


