12:20 am Friday , 28 August 2026
BREAKING NEWS

बाढ़ प्रभावित भुंडी गांव में पहुंचे एडीएम, राहत-बचाव कार्यों का लिया जायजा

बदायूं

बाढ़ प्रभावित भुंडी गांव में पहुंचे एडीएम, राहत-बचाव कार्यों का लिया जायजा

केशव गुप्ता

बदायूं। दातागंज तहसील क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। गुरुवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र भुंडी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति परखी।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री एवं आवश्यक सुविधाएं समय से पहुंचाई जाएं और राहत-बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
एडीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।
प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सक्रिय रखा गया है, ताकि प्रभावित लोगों को समय रहते राहत पहुंचाई जा सके और किसी भी आपात परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस