7:58 pm Thursday , 27 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। रक्षाबंधन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने भाई-बहनों को रक्षा सूत्र में बांधा

बिसौली। रक्षाबंधन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने भाई-बहनों को रक्षा सूत्र में बांधा। इस दौरान उन्होंने पवित्रता, प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।
बृहस्पतिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बिसौली की बहनों द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर एसडीएम प्रियंका गोयल, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव एवं नायब तहसीलदार मो. हारिस को राखी बांधी। इस दौरान बहनों ने कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखमय और शांतिपूर्ण जीवन की कामना की। केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी वी. के. मिथलेश बहन ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पवित्र सूत्र बांधने का पर्व नहीं, बल्कि पवित्रता, आत्मिक भाईचारे, श्रेष्ठ संकल्प एवं परमात्म स्मृति का संदेश देने वाला पर्व है। इस दौरान एसडीएम के स्टेनो जहीर आलम, बी.के. रूपम दीदी, बी.के. रेनू बहन, बी. के. महेश भाई आदि उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस