# कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को बिसौली विधानसभा क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव जाने से पुलिस ने रोका
# बिसौली रोड पटेल चौराहे पर पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव की गाड़ी रोकी , नेकपुर स्थित आवास पर किया हाउस अरेस्ट। सिविल लाइंस और शहर कोतवाली दोनों थानों की पुलिस रही तैनात।
#कांग्रेस ने राजा की सीकरी गांव में पुलिस की धरपकड़ बंद करने की आवाज उठाई
#कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को घटना की जानकारी दी । अजय राय पीड़ितों से मिलने जल्द आ सकते हैं राजा की सीकरी गांव ।
# योगी सरकार की अंबेडकर विरोधी मानसिकता बेनकाब – अजीत यादव
————————————————————————-
बदायूँ। 27 अगस्त। पीड़ितों से मिलने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को बिसौली विधानसभा क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव जाने से पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव की गाड़ी को पुलिस प्रशासन ने बिसौली रोड पर पटेल चौराहे के निकट रोक लिया। सिविल लाइंस और शहर कोतवाली के संयुक्त पुलिस बल अजीत यादव को वापस नेकपुर स्थित उनके आवास ले गया और हाउस अरेस्ट कर लिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बाबा साहब डॉ 0 अंबेडकर के अनुयायियों से मिलने राजा की सीकरी गांव जाने से रोके जाने को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार अपने काले कारनामे छिपाने के लिए विपक्ष को पीड़ितों से मिलने से रोक रही है। कहा कि अंबेडकर के अनुयायियों के साथ योगी सरकार अत्याचार कर रही है। राजा की सीकरी गांव में ग्राम सभा की जमीन पर बाबा साहब अंबेडकर की लगी हुई प्रतिमा को हटाने से भाजपा सरकार की अंबेडकर विरोधी मानसिकता बेनकाब हो गई है।
उन्होंने कहा कि राजा की सीकरी गांव जाने से रोकना साबित करता है कि योगी सरकार और प्रशासन ने अंबेडकर के अनुयायियों के साथ अन्याय किया है।
उन्होंने कहा कि ग्राम सभा की जमीन पर लोगों ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा लगा दी थी जिसको हटाने के लिए भाजपा सरकार और प्रशासन ने बल प्रयोग किया जिससे ग्रामीणों में गुस्सा पैदा हुआ। राजा की सीकरी गांव में ग्रामीणों से टकराव के लिए पुलिस प्रशासन और योगी सरकार पूरी तरह दोषी है। भाजपा दलितों और बाबा साहब अंबेडकर के अनुयायियों में भय और आतंक पैदा करना चाहती है।
उन्होंने महिलाओं को जेल भेजे जाने की निंदा की और कहा कि जेल भेजे गए लोगों को थाने में बुरी तरह पीटा गया है। उन्होंने जेल भेजे गए लोगों का मेडिकल डाक्टरों के पैनल से कराने की माँग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राजा की सीकरी गांव में पुलिस की धरपकड़ बंद करने की मांग करने हुए कहा कि निर्दोषों को प्रताड़ित करने पर रोक लगाई जाये।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने पूरे मामले की जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को फोन वार्ता के द्वारा दे दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जल्द ही बदायूँ दौरा कर राजा की सीकरी गांव जाकर पीड़ितों से मिलेंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि दलितों और अंबेडकर के अनुयायियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पीड़ितों का पूरी मजबूती से साथ देगी।
आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ कांग्रेस जिला सचिव राजीव पटेल, नवनीत यादव , रिटायर्ड कानूनगो सुरेंद्र सिंह समेत कई कांग्रेस नेतागण मौजूद रहे। देर शाम तक पुलिस कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के घर पर तैनात रही और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


