बदायूं में सावन पूर्णिमा पर 24 घंटे ट्रैफिक डायवर्जन, कछला-अटैना घाट जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत।
बदायूं 27 अगस्त।
सावन पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने कछला और अटैना घाट मार्ग पर 24 घंटे का विशेष यातायात प्लान लागू किया है। शुक्रवार रात 8 बजे से शनिवार रात 8 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।
डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने शुक्रवार को कछला घाट का निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है।
– कछला पुल के दोनों ओर 500-500 मीटर पहले ही दोपहिया व चारपहिया वाहनों को रोका जाएगा। श्रद्धालुओं के वाहन गोविंद वल्लभ पंत कॉलेज की पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे।
– कछला की ओर केवल कांवड़ियों और स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को ही जाने दिया जाएगा।
– फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बरेली से आने वाले भारी वाहन उसावां-म्याऊं-दातागंज-बिल्सी-सहसवान-गुन्नौर-नरौरा होते हुए निकाले जाएंगे।
– बरेली से कासगंज-आगरा की ओर जाने वाले वाहन आंवला-बिसौली मार्ग से डायवर्ट होंगे।
– बदायूं से बरेली जाने वाली रोडवेज बसें नवादा चौकी, कुंवरगांव, आंवला होते हुए चलेंगी। दिल्ली-मुरादाबाद जाने वाले वाहन बिसौली-सहसवान मार्ग का प्रयोग करेंगे।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग और रूट का ही प्रयोग करने की अपील की है।
पहला मौका है जब रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर शासन ने रूट डायवर्ट किया है जबकि कल रक्षाबंधन होने के चलते पिछले वर्षों में कछला गंगा घाट पर कुछ ही श्रृद्धालुओं को गंगा स्नान को जाते देखा गया है। बहरहाल जो भी हो पुलिस प्रशासन का अपना नजरिया है
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


