7:05 pm Thursday , 27 August 2026
BREAKING NEWS

29 अगस्त से बदायूँ-घटपुरी मार्ग रहेगा बंद

रेलवे ओवरहॉलिंग एवं मरम्मत कार्य के चलते लिया गया निर्णय
बदायूँ: 27 अगस्त। वरिष्ठ खंड अभियंता/रेलपथ पूर्वाेत्तर रेलवे सुमित शेखर ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि समपार संख्या-270ए, मध्य स्टेशन बदायूँ-घटपुरी (मलगांव) पर ओवरहॉलिंग एवं मरम्मत कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य के कारण बदायूँ-घटपुरी मार्ग पर सड़क यातायात 29 अगस्त 2026 को रात्रि 08ः00 बजे से 30 अगस्त 2026 को प्रातः 08ः00 बजे तक बंद रहेगा।
उन्होंने बताया कि समपार संख्या-270ए पर निर्धारित अवधि में ओवरहॉलिंग एवं मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके दृष्टिगत संबंधित मार्ग पर यातायात को नियंत्रित करने तथा आमजन को आवागमन में असुविधा से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग से आवागमन की व्यवस्था की गई है। बदायूँ-घटपुरी मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालक निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मार्ग बंद रहने की अवधि में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

विज्ञापन एक्सप्रेस