राखी में सजी कला और संस्कार, फ्यूचर लीडर्स स्कूल में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
बिल्सी। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में फ्यूचर लीडर्स स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता, कलात्मक कौशल और रचनात्मक सोच का परिचय देते हुए आकर्षक एवं सुंदर राखियाँ तैयार कीं।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे मोतियों, रिबन, ऊन, सितारों तथा विभिन्न सजावटी सामग्रियों का प्रयोग किया। अपनी पसंद की सामग्री और कल्पना के अनुसार राखियाँ तैयार करते हुए विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता में कक्षा 1 में अनाया मिश्रा प्रथम, उज्ज्वल राठौर द्वितीय और ऐश्वर्या तृतीय, जबकि कक्षा 2 में आरव प्रथम, हर्ष द्वितीय और शौर्य तृतीय रहे। कक्षा 3 में अंशिका प्रथम, अनामिका द्वितीय और प्रज्ञा तृतीय स्थान पर रहीं।
इसी क्रम में कक्षा 4 में सूर्यांशी ठाकुर प्रथम, आन्वी मालपानी द्वितीय और जान्वी तृतीय, कक्षा 5 में अंशिका कुमारी प्रथम, आयुष तोमर द्वितीय और युविका मालपानी तृतीय रहीं। कक्षा 6 में रिया एवं मिष्ठी ने प्रथम, तान्या एवं नायरा ने द्वितीय तथा संध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 7 में समर्थ एवं शिवाक्ष प्रथम, आराध्या एवं इकरा द्वितीय तथा अमन तृतीय रहे। वहीं कक्षा 8 में साक्षी प्रथम, समर्थ द्वितीय और अनन्या तृतीय स्थान पर रहीं।
स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमाण-पत्र प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह नजर आया।
विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि रचनात्मक प्रतियोगिताएँ बच्चों में आत्मविश्वास और सृजनात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। एम.डी. राहुल कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय त्योहार हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान हैं। ऐसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थी अपनी कला के साथ-साथ त्योहारों के सांस्कृतिक एवं भावनात्मक महत्व को भी समझते हैं।
प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की रचनात्मक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षमताओं का विकास करना भी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई दी।
प्रतियोगिता का संचालन कीर्ति गुप्ता, निकेता गुप्ता एवं तैबा फातिमा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के अकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कॉर्डिनेटर अनामिका सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय स्टाफ का सहयोग रहा।
प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं रक्षाबंधन के पारिवारिक भाव से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


