12:12 pm Thursday , 27 August 2026
BREAKING NEWS

कल मनाया जाएगा रक्षाबंधन, भद्रा का नहीं रहेगा प्रभाव – संजीव रूप

कल मनाया जाएगा रक्षाबंधन, भद्रा का नहीं रहेगा प्रभावa

बिल्सी। भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और परस्पर रक्षा के संकल्प का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने बताया कि पंचांग के अनुसार श्रावण पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को प्रातः प्रारंभ होकर 28 अगस्त को प्रातः लगभग 9:48 बजे तक रहेगी। रक्षाबंधन के दिन भद्रा सूर्योदय से पूर्व ही समाप्त हो चुकी होगी, इसलिए राखी बांधने में भद्रा का कोई अवरोध नहीं रहेगा।
उन्होंने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार प्रातः 5:58 बजे से 9:48 बजे तक रक्षासूत्र बांधना उचित रहेगा। इस अवधि में बहनें भाई के मस्तक पर तिलक, अक्षत लगाकर विधिपूर्वक राखी बांध सकती हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहन एक-दूसरे के सुख, स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षा की मंगलकामना करें।
आचार्य संजीव रूप ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास, कर्तव्य, सम्मान और पारिवारिक संस्कारों को मजबूत करने का पर्व है। आज आवश्यकता है कि रक्षाबंधन के इस पवित्र संदेश को परिवार से आगे बढ़ाकर समाज में नारी सम्मान और सुरक्षा के संकल्प से जोड़ा जाए।

विज्ञापन एक्सप्रेस