5:41 pm Wednesday , 26 August 2026
BREAKING NEWS

अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सभापति व महामंत्री बिल्सी पहुंचे, शोकाकुल परिवार से जताई संवेदना

बिल्सी। अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप कावरा (जोधपुर) एवं महामंत्री अजय कावरा (भदोही) का बिल्सी आगमन हुआ। दोनों पदाधिकारियों ने सुभाष चंद्र बाहेती के निवास पर पहुंचकर स्वर्गीय पवन बाहेती के निधन पर उनके परिवार से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें राजेंद्र कावरा (दिल्ली), कृष्ण देव चांडक (बदायूं), अजय दीवान (मथुरा), मनोज माहेश्वरी सीए, अजय माहेश्वरी, अंशु माहेश्वरी, सुवीन कुमार माहेश्वरी, राजीव कुमार माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी (बावा), स्वतंत्र माहेश्वरी, आदित्य माहेश्वरी, उमेश चंद्र तोषनीवाल, अमित माहेश्वरी (डेनी), मुकुल मालपानी, पंकज बाहेती, नीरज बाहेती और ओजस बाहेती सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान समाज की एकजुटता और आपसी सहयोग पर भी चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन एक्सप्रेस