6:02 pm Wednesday , 26 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में रक्षाबंधन की धूम, राखियों से सजे बाजार- 10 से 500 रुपये तक वैरायटी

उझानी-बदांयू 26 अगस्त।

रक्षाबंधन नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बहनें अपने भाइयों की पसंद को ध्यान में रखते हुए राखियों की खरीदारी कर रही हैं। बाजार में रंग-बिरंगी, कार्टून कैरेक्टर, खिलौना और स्टोन वर्क वाली आकर्षक डिजाइनर राखियों की भरमार है।

शहर के घंटाघर चोराहा, स्टेशन रोड, शापिंग सेंटर, बिल्सी रोड, समेत प्रमुख बाजारों में राखियों की दुकानें सज गई हैं। शाम होते ही बाजारों में महिलाओं और युवतियों की भीड़ उमड़ रही है।

खरीदारी करने आईं नेहा ने बताया कि वह हर साल भाई की पसंद की राखी खरीदती हैं, इस बार बाजार में काफी आकर्षक डिजाइन आए हैं। वहीं पूजा ने बताया कि बच्चों के लिए कार्टून और खिलौने वाली राखियां खूब पसंद की जा रही हैं, उन्होंने भी अपने छोटे भाई के लिए कार्टून वाली राखी खरीदी है।

रीना ने बताया कि बाजार में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। अलग-अलग बजट में अच्छे डिजाइन मिलने से खरीदारी आसान हो गई है।

दुकानदार अनुज और राहुल ने बताया कि शाम के समय महिला ग्राहकों की भीड़ ज्यादा बढ़ रही है। राखी के साथ-साथ मिठाई और गिफ्ट की बिक्री भी बढ़ी है। दुकानदारों को उम्मीद है कि रक्षाबंधन करीब आते ही बिक्री में और तेजी आएगी।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस