12:06 pm Wednesday , 26 August 2026
BREAKING NEWS

21 विद्यालयों में 400 बच्चों का खसरा-रूबेला टीकाकरण

बिल्सी। सीएचसी की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र के 21 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में एमआर (मीजल्स-रूबेला) कैंपेन के तहत टीकाकरण अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 400 बच्चों को खसरा और रूबेला जैसी गंभीर संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालयों में पहुंचकर निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण किया। साथ ही बच्चों और शिक्षकों को खसरा-रूबेला से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों को खसरा और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का टीकाकरण समय से अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण बीमारियों से बचाव का प्रभावी माध्यम है।

विज्ञापन एक्सप्रेस