5:52 pm Tuesday , 25 August 2026
BREAKING NEWS

bdn india की खबर का असर: उझानी में खंभे से लटकी मेन लाइन 30 मिनट में ठीक, विभाग में हड़कंप

बदायूं इंडिया न्यूज की खबर का असर: उझानी में खंभे से लटकी मेन लाइन 30 मिनट में ठीक, विभाग में हड़कंप।

उझानी, बदायूं 25 अगस्त ।

नगर के मोहल्ला गद्दी टोला, सूर्य नगर में खंभे से लटकी बिजली की मेन लाइन का मामला। तीन महीने से अफसरों के चक्कर काट रहे लोगों की सुनवाई खबर चलने के 30 मिनट बाद हुई।

मामला पूर्व पालिका चेयरमैन दुली राम मौर्य के घर के सामने का है। यहां से अमर सिंह की दुकान की ओर गली में गई मेन लाइन खंभा नंबर-2 पर एंगल टूटने से नीचे लटक रही थी। तार लटकने से घरों के कनेक्शन बार-बार टूट रहे थे और बड़ा हादसा होने का डर बना था।

मोहल्ला वासियों के मुताबिक उन्होंने –
जेई, अधिशासी अभियंता और को एसडीओ को कई बार लिखित प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन मौके पर कोई भी अधिकारी झांकने तक नहीं आया।

जैसे ही मामला बदायूं इंडिया न्यूज पर प्रसारित हुआ, बिजली विभाग हरकत में आ गया। 30 मिनट के अंदर ही बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लटकी हुई मेन लाइन को खंभे पर एंगल से कसकर ठीक करने का काम शुरू कर दिया।

स्थानीय लोगों में वाहिद हुसैन, अनीस अहमद, फूल जहां, आलम, मुस्लिम, पप्पू सहित समस्त मोहल्ला वासियों ने बदायूं इंडिया न्यूज़ को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस