बिल्सी । बिल्सी तहसील क्षेत्र के मिश्रीपुर मुकैया और रमपुरा ऐनुद्दीन गांवों में पागल कुत्ते ने दो लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
मिश्रीपुर मुकैया निवासी अजुददी पुत्र गणेश ने बताया कि मंगलवार को वे अपने घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान एक पागल कुता उनके घर में घुस आया और उनके पैर में काट लिया। चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्य दौड़े और उन्हें कुत्ते से बचाया। इसी तरह,रमपुरा ऐनुद्दीन निवासी सत्यवीर पुत्र आराम सिंह मंगलवार दोपहर अपने खेत पर जा रहे थे। तभी एक पागल कृुत्ते ने उनके पैर में काट लिया, जिससे उन्हें काफी चोट आई। वहां से गुजर रहे लोगों ने उनकी चीख सुनकर कुत्ते को भगाया और घायल सत्यवीर को अस्पताल भजा। मिश्रीपुर मुकैया निवासी अवनीश ने बताया कि इन दिनो गांव में कत्तों का आतंक लगातार बढ रहा है। कत्तों के काटने से लोग घायल हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। कुछ ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



