10:29 am Tuesday , 25 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – विधायक हरीश शाक्य के प्रयास से बनेगा ग्रामीण स्टेडियम, शासन ने तेज की प्रक्रिया

बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिल्सी में ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण की दिशा में शासन स्तर से प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों के बाद शासन ने स्टेडियम निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विधायक ने विधानसभा क्षेत्र-114 में खेलो इंडिया योजना के तहत स्टेडियम निर्माण की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी। उन्होंने युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने के लिए भव्य ग्रामीण स्टेडियम बनवाने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
शासन की ओर से निर्देशित किया गया है कि ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण के लिए तीन एकड़ निःशुल्क एवं उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराई जाए। भूमि को राजस्व अभिलेखों में युवा कल्याण विभाग के नाम दर्ज कराकर नियमानुसार प्रस्ताव महानिदेशालय को भेजा जाएगा। इसके बाद निर्माण की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। स्टेडियम बनने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। विधायक ने कहा कि युवाओं के हित और विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस