1:34 pm Monday , 24 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में रास्ता बंद करने को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने रुकवाया नींव खुदाई का काम

बिल्सी। बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के बांस बरौलिया गांव में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने एक नींव खोदने का काम रोक दिया। ग्रामीणों ने पर्व पालिकाध्यक्ष पर रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। गांव की आशीष कूुमारी ने बताया कि वे लंबे समय से इस रास्ते का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन अब इसे बंद किया जा रहा है। बांस बरौलिया निवासी सिन्टू दीक्षित ने आरोप लगाया कि पहले यह खाली खेत था और सभी लोग यहां से निकलते थे। अब जब नींव खोदकर निर्माण किया जा रहा है,तो गांव के लोग जबरन रास्ता मांग रहे हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज वाष्णेय ने बताया कि सुबह उनकी लेबर नींव खोदने के लिए गई थी।
तभी गांव के कुछ लोगों ने जेसीबी चालक और अन्य मजदरों के साथ बदतमीजी की। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत पुलिस से की जाएगी। फिलहाल, मौके पर पहंची पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने जेसीबी को वापस भेज दिया था, उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह ने बताया मामले में जांच र्की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस