12:38 pm Monday , 24 August 2026
BREAKING NEWS

कछला में किसने पासा फेका जो तीर्थनगरी में हो गया गुंडा टैक्स वसूली का ठेका ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं जिले में अगर प्रमुख तीर्थस्थान की बात की जाये तो आम आदमी कछला को सबसे प्रथम बतायेगा और कछला में गंगाघाट के सौन्दर्यकरण प्रदेश सरकार ने सरकारी खजाने का मुंह खोल रखा है और कछला बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में आता है जहां से भाजपा के विधायक हरीश शाक्य विकास हेतु निरंतर सक्रिय रहते हैं जबकि भाजपा के संगठन को मजबूत बनाने काम केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा की क्षेत्र के विकास पर निरंतर निगाहबानी किसी से छिपी नहीं है जो कछला क्षेत्र की कोतवाली के निवासी हैं, यही नहीं कछला नगर पंचायत पर भाजपा का कब्जा है और इतना सब होते हुए जनपद के सबसे प्रमुख तीर्थस्थल कछला में गुंडा टैक्स वसूली के रूप में बहुचर्चित पार्किग और तहबाजारी का ठेका किसी को दे दिया जाये तो आम आदमी तो इसको भाजपा नेताओं की लापरवाही अथवा मिलीभगत ही कहेगा और आम आदमी को कछला नगर पंचायत यह कृत्य सनातन विरोधी प्रतीत हो रहा है क्योंकि जनपद में कछला के अलावा किसी नगर पालिका अथवा नगर पंचायत क्षेत्र में गुंडा टैक्स कहा जाने वाले इस तरह का वसूली ठेका कहीं नहीं है तो फिर सब कुछ भाजपा का होते हुए राजनीति की शतरंज में किसने यह पासा फेंका है जो सनातन के प्रमुख तीर्थस्थल कछला में गुंडा टैक्स वसूली का ठेका हो गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस