12:56 am Monday , 24 August 2026
BREAKING NEWS

शिव मंदिर पर भंडारा, कांवड़ियों की सेवा में जुटे व्यापारी

शिव मंदिर पर भंडारा, कांवड़ियों की सेवा में जुटे व्यापारी
बिल्सी। सावन माह के उपलक्ष्य में रविवार को नगर के नैथुआ मार्ग स्थित शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। इसको सफल बनाने पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागर, भानुप्रताप सिंह तोमर, राहुल सोंलकी, अनुराग वर्मा, संजीव राणा, प्रेमपाल माथुर आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के बाईपास मार्ग पर व्यापारियों की ओर से कई स्थानों पर कांवड़ियों के लिए विशेष भंडारे लगाए गए। कछला से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को व्यापारियों ने भोजन और प्रसाद ग्रहण कराया। इस दौरान कांवड़ियों की सेवा में व्यापारी और उनके सहयोगी जुटे रहे। भंडारा स्थलों पर कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला देर तक चलता रहा। व्यापारियों ने कहा कि सावन माह में कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है।

विज्ञापन एक्सप्रेस