7:47 pm Sunday , 23 August 2026
BREAKING NEWS

रसोइया बहनों के सम्मान के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा की पहल पीएम पोषण योजना के तहत सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित

बदायूं

रसोइया बहनों के सम्मान के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा की पहल
पीएम पोषण योजना के तहत सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित

केशव गुप्ता

दातागंज। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत विकासखंड दातागंज में रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने शिरकत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में रसोइया बहनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सरकार उनके सम्मान के साथ-साथ स्वास्थ्य सुरक्षा और कल्याण के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, स्वास्थ्य सुरक्षा और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। रसोइया बहनों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड उपलब्ध कराना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में एडीएम एफआर महेंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम विनोद कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण, भूपेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ‘अंकित भैया’, भाजपा विधानसभा संयोजक विजय कुमार सिंह ‘पालू भैया’, नगर पालिका चेयरमैन अनूप गुप्ता, पापड़ हमजापुर के पूर्व प्रधान राजभान सिंह ‘बबलू भैया’ सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षकगण, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में रसोइया बहनें मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का संचालन अध्यापक माधव सिंह ने किया। इस दौरान रसोइया बहनों को सम्मानित किया गया तथा कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस