लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल अब नियमित ट्रेन, 19 सितंबर से हर शनिवार को चलेगी एक्सप्रेस।
पूर्वोत्तर रेलवे ने जारी की संशोधित प्रेस विज्ञप्ति, 26 सितंबर, 3 और 10 अक्टूबर को नहीं होगा संचलन
बरेली 23 अगस्त।
यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेल प्रशासन ने लालकुआं-क्रान्तिवीर संगोल्लि रायण्णा (बेंगलुरु सिटी) के बीच चल रही साप्ताहिक विशेष गाड़ी को नियमित कर दिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, अब गाड़ी संख्या 05074/05073 के स्थान पर नियमित गाड़ी संख्या 15302/15301 लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालन होगा।
15302 लालकुआं-बेंगलुरु एक्सप्रेस 19 सितंबर से हर शनिवार शाम 5.45 बजे लालकुआं से रवाना होकर बरेली, बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह होते हुए तीसरे दिन दोपहर 3.25 बजे बेंगलुरु सिटी पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 सितंबर, 3 और 10 अक्टूबर को नहीं चलेगी।
वापसी में 15301 बेंगलुरु-लालकुआं एक्सप्रेस 22 सितंबर से हर मंगलवार सुबह 7.15 बजे बेंगलुरु से चलेगी। यह 29 सितंबर, 6 और 13 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।
इस ट्रेन में कुल 18 एलएचबी कोच लगेंगे, जिसमें जनरेटर सह लगेज यान 1, सामान्य 4, स्लीपर 6, थर्ड एसी इकोनॉमी 2, थर्ड एसी 3, सेकेंड एसी 1 और एलएसएलआरडी का 1 कोच शामिल है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



