हाइवे पर तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध को मारी टक्कर, तीन घायल
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर नगला डल्लू चौराहे के निकट शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े वृद्ध को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों समेत तीन लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेह नगला निवासी प्रेमपाल सिंह पुत्र शिवचरण शुक्रवार शाम बाइक से अपने गांव जा रहे थे। हाइवे पर स्थित नगला डल्लू चौराहे के पास वह सड़क किनारे रुककर एक व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बिल्सी की ओर से तेज रफ्तार में आई बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक भी सड़क पर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार देवपाल पुत्र रामधुन और अंकित पुत्र ऋषिपाल निवासी नदवारी, थाना वजीरगंज भी घायल हो गए। सभी घायलों को बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



