11:39 pm Saturday , 22 August 2026
BREAKING NEWS

शेखूपुर चौराहे पर बाइक फिसली, गर्भवती महिला समेत तीन घायल

शेखूपुर चौराहे पर बाइक फिसली, गर्भवती महिला समेत तीन घायल
बिल्सी। शाहबाद-कछला हाईवे पर शेखूपुर चौराहे के निकट शनिवार को बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार गर्भवती महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कोतवाली क्षेत्र के गांव सीतापुर निवासी रामबाबू पुत्र सोनपाल अपनी पत्नी सुगंधा और मां अनहोती देवी के साथ बाइक से अंबियापुर जा रहे थे। रामबाबू की पत्नी सुगंधा गर्भवती हैं और वह उनका अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अंबियापुर जा रहे थे। इसी दौरान शाहबाद-कछला हाईवे पर शेखूपुर चौराहे के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई।
हादसे में बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर तीनों को घर भेज दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस