*ग्राम देहमी में द्रोपदी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, बदायूं द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में विद्यालय के भैया-बहिनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कांवड़ धारण की।*
यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन एवं धार्मिक जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा के उपरांत सभी ने शिव मंदिर में भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। 🙏🔱🚩



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



