4:14 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

पंडित आर.के. शर्मा के भानपुर स्थित आवास आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया

बिसौली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक पंडित आर.के. शर्मा के भानपुर स्थित आवास आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके 60 वें जन्मदिन पर केक काटकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान आर के शर्मा के कहा कि उनके क्षेत्र के किसी भी कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं होगी। कार्यकर्ता के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राम्हण महा सभा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, पंडित राजकुमार शर्मा, सुधाकर शर्मा, जिला सचिव आकाश मिश्रा, लखन कैलासी, आशीष कैलासी, दीपेश यादव, सुधीर गुप्ता, ओमेंद्र सिंह यादव, अन्नू यादव, अवनेश शंखधार, वंश मिश्रा आदि शुभचिंतक मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.