6:33 pm Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी विधायक ने की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात, भव्य स्टेडियम की रखी मांग

बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री हरीश शाक्य जी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट की।

भेंट के दौरान विधायक हरीश शाक्य जी ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य स्टेडियम के निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी।

विधायक हरीश शाक्य ने माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में कोई भी स्टेडियम न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
अभ्यास के लिए उन्हें अन्य जनपदों और शहरों में जाना पड़ता है, जिससे उनकी प्रतिभा दब कर रह जाती है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम का निर्माण होने से युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर मिलेगा और क्षेत्र के युवा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे।
इस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने सकारात्मक आश्वासन दिया।
इस अवसर पर बिल्सी विधायक ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक विषयों पर भी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से चर्चा की।

विज्ञापन एक्सप्रेस