अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब बदायूं के तत्वावधान में वृहत स्तर पर तीज महोत्सव ‘आया सावन झूम के’में सामूहिक नृत्य , सावन , कब्बाली व भारत के विभिन्न प्रांतों की झलकियों ने मनमोहा।
अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब बदायूं के द्वारा बैकटहाल में वृहत स्तर पर तीज महोत्सव ‘आया सावन झूम के ‘का आयोजन किया गया। संस्था की संस्थापिका लिलीपुट स्कूल की डायरेक्टर डॉ. प्रतिभा गुप्ता व अध्यक्ष डॉ. ममता नौगरैया के सानिध्य में कार्यक्रम की रुपरेखा को गति प्रदान की गयी। डॉ प्रतिभा गुप्ता ने बताया कि तीज महोत्सव का कार्यक्रम लगातार काफी वर्षों से मनाया जा रहा है जिसमें उत्तरोत्तर सौन्दर्य वृद्धि होती जा रही है ।इस कार्यक्रम के द्वारा हम अपनी भारतीय संस्कृति व सभ्यता व संस्कारो को एक बार जी लेते हैं।
डॉ ममता नौगरैया ने कहा तीज का महत्व प्रदर्शित करता वैश्य महिला कुटुंब का यह कार्यक्रम हमें प्रेरणा देता है। अपनी प्रतिभाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करता है हमारा यह कार्यक्रम। विविधता में एकता जैसी कैटवॉक को श्रेय जाता है डॉ दीप्त जोशी गुप्ता, शिल्पी बंसल,राधा वैश्य, पूजा शलभ की टीम को जिसने कार्यक्रम की माला को पिरोया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य,नगर विधायक पत्नी विमलेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, प्रीति, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना बदायूं ज्योति सिंह,उप निरीक्षक महिला थाना सिविल लाइन सरिता चौधरी एवं उनकी टीम समाजसेविका सलोनी पाठक,विश्व हिन्दू परिषद की विभाग उपाध्यक्ष महिषा सिंह,टिथोनस स्कूल डायरेक्टर मधु अग्रवाल,जी डी गोयनका स्कूल डायरेक्टर आभा गोयल,रमा गुप्ता, डॉ कमला माहेश्वरी, नेहा शरद गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामई उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अतिथि – डॉ संघमित्रा मौर्य ,वर्षा यादव,लेडी सिंघम कही जाने वाली एस एस पी अंकिता शर्मा के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
निर्णायक मंडल – डॉ प्रतिभा मिश्रा, डॉ इंदु शर्मा, डॉ उमा सिंह गौर, डॉ सरला चक्रवर्ती।
कार्यक्रम में चार चांद लगाने वाले सदस्य – गीता गुप्ता, पूनम गुप्ता, शगुन गुप्ता,सोनी गुप्ता।
तीज कार्यक्रम का शुभारंभ पंचदीपक द्वारा माँ पार्वती एवं शिवजी की सामूहिक आरती से हुआ।
भगवान भोलेनाथ के भजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जो दीप्ति, पूजा, शिल्पी एवं राधा द्वारा प्रस्तुत किया गया।
समूह नृत्य प्रतियोगिता- में सुनंदा, श्वेता माहेश्वरी, वंदना, अंजलि महाजन ग्रुप,नेहा गुप्ता, प्रतीक्षा,वर्षा, श्रेया ग्रुप, मुस्कान, वर्षा वर्मा , एकता अग्रवाल,पलक गुप्ता ग्रुप ने प्रतिभागिता की जिसमें मुस्कान ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रैपिड फायर राउंड रहा।
श्रीमती मोहिनी बोहरा रस्तोगी जी द्वारा भजन प्रस्तुति रही वहीं अंजलि अग्रवाल जी द्वारा एकल नृत्य प्रस्तुति ने मन मोहा।पूनम रस्तोगी एवं श्रीमती नेहा वैश्य जी द्वारा हास्य अभिनय सराहनीय रहा।
डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी समूह में संगीता माहेश्वरी व नीरेश माहेश्वरी द्वारा कव्वाली अगर हमतुम कुंवारे जो होते प्रस्तुति ने एक बार फिर बीते समय की याद दिलाई।नेहा वैश्य जी द्वारा एकल नृत्य प्रस्तुति रही।सोनिया द्वारा वॉइस-ओवर एक्ट किया गया।राधा, पूजा, शिल्पी एवं दीप्ति द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुति ने मन को मुदित कर दिया । एकता गुप्ता ने एकल नृत्य प्रस्तुति दी।नेहा उमंग गुप्ता द्वारा एकल नृत्य प्रस्तुति तो पूनम रस्तोगी एवं श्रीमती आभा द्वारा युगल नृत्य प्रस्तुति दी गई। श्रुति वैश्य जी द्वारा एकल नृत्य प्रस्तुति रही कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण — “अनेकता में एकता” विषय पर आधारित रैम्प वॉक प्रतियोगिता रही।
आया सावन झूम के — खुशियों, उमंग और उत्सव के रंग में
रैम्प – वाॅक के प्रतिभागी ने अलग अलग प्रांतों प्रतिनिधित्व किया।नेहा गुप्ता- यू.पीआभा गुप्ता- बंगाल नेहा उमंग गुप्ता- राजस्थान मुस्कान गुप्ता- महाराष्ट्र एकता अग्रवाल- गुजरात
सोनिया- यू.पी पूनम रस्तोगी- बंगाल निकिता अग्रवाल- पंजाब पारुल रस्तोगी- साउथ इंडियन सोनम गुप्ता- यू.पी
नेहा रस्तोगी- गुजरात डौली गुप्ता- यू.पी का प्रतिनिधित्व
किया। जिसमें रैम्प वॉक में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली सोनम गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
सभी अतिथियों को पटका पहनाकर व प्रतीक द्वारा सम्मानित किया गया ।अंत में डॉ प्रतिभा गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कुशल संचालन डॉ दीप्ति जोशी गुप्ता ने किया।
विशेष आकर्षण सैल्फी प्वाइंट व सावन का झूला रहे।
• डॉ शुभ्रा माहेश्वरी
कवयित्री/मंच संचालिका/मीडिया प्रभारी
अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब
बदायूं


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



