6:13 pm Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

बीएसए ने किया विद्यालय का निरीक्षण

बीएसए ने किया विद्यालय का निरीक्षण

वजीरगंज (बदायूं):- आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज दिलीप कुमार के द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोई का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था एवं वातावरण से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को सही पाया गया।
विद्यालय में बीएसए एवं खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं के साथ मिड डे मील के अंतर्गत तैयार भोजन ग्रहण किया जो कि गुणवत्तापूर्ण था। बीएसए नवीन कुमार ने सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की सराहना की। विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस