6:13 pm Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवरगांव बदायूं । -कैली मार्ग पर बुधवार अपराह्न मेंथा प्लांट के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में इनायतगंज निवासी वीरपाल (45) पुत्र रतनलाल और उनके साढ़ू के बेटे मुनेेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार, वीरपाल अपने साढ़ू के बेटे मुनेेंद्र के साथ बाइक से कुंवरगांव की ओर आ रहे थे। इसी दौरान निजामपुर निवासी नवीहसन पुत्र सलमान की बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने नवीहसन को बाइक समेत हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, नवीहसन के नशे में होने की बात सामने आई है। उसकी बाइक से शराब की बोतल और गिलास भी बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस