बिल्सी। बदायूं के बिल्सी नगर में बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। रंजना तिराहे के पास तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन अस्पताल लेकर पहंचे, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक बच्ची की पहचान अनाबिया (5) के रूप में हुई है, वह बिल्सी निवासी उचित दर विक्रेता शहाबद्ीन सैफी के बेटे सलमान की बेटी थी। शहाबद्दीन सैफी के मुताबिक बुधवार शाम अनाबिया घर के सामने गोलगप्पे खाकर वापस लौट रही थी। डसी दौरान रंजना तिराहे के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से अनाबिया गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहंचें। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन देर रात उसकी हालत उसका बिगड गई और बच्ची ने दम तोड दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। शहाुद्दीन सैफी ने बताया कि परिवार बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहता है। इसी वजह से उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी है। हादसे के बाद बाइक चालक के संबंध में भी परिवार की ओर से कोई ब जानकारी सामने नहीं आई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



