बिल्सी । बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बिल्सी-बिसौली मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा अंबियापुर गांव के पास डीपॉल स्कूल के सामने हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहंच गए, स्थानीय लोगों ने घायलों को सडक से उठाकर एंबुलेस की मदद से बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहंचाया ।घायलों की पहचान तबरेज, शिवदेव,विपिन, रामेश्वर और गुड्ड् के रूप में हई है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बिल्सी सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि हादसे में घायल पांचों लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया।
स्थानीय निवासी मृदुल शर्मा के मुताबिक, हादसा अंबियापुर गांव में डीपोल स्कूल के सामने हुआ। दुर्धटना के बाद मौके पर लोगों की भीड जुट गईं। हादसेका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



