मुजरिया थाना के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरसान में गहरे गड्ढे में डूबकर 12 वर्षीय किशोर की मौत
सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार के द्वारा उठाई गई थी मिट्टी, ठेकेदार के विरुद्ध थाना मुजरिया में परिजनों ने लिखाया मुकदमा
सहसवान (बदायूं) मुजरिया थाना के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरसान में मंगलवार शाम गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर रोहित की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम 8:00 बजे रोहित का शव ग्रामीण ने गड्ढे से निकाला। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है की जिला पंचायत की ओर से सड़क निर्माण के लिए मिट्टी ली गई थी जिससे सड़क किनारे गहरा गड्ढा हो गया था जिसमें बारिश का पानी भर गया। इसी पानी में डूबने से रोहित की जान गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया।
भीमसेन शाक्य के तीन बेटे थे जिनमें सबसे बड़ा रोहित था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया जिसका कछला घाट पर आज शाम परिजनों द्वाराअंतिम संस्कार कर दिया गया
/रविशंकर
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



