बदायूं
उसावां में महिलाओं के लिए बनेगा भव्य स्नान स्थल, चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान ने किया भूमि पूजन
केशव गुप्ता
दसवां संस्कार समेत धार्मिक आयोजनों में महिलाओं को मिलेगी सुरक्षित और सुविधाजनक स्नान की सुविधा
उसावां। नगर पंचायत उसावां में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए दुर्गा मंदिर के सामने भव्य स्नान स्थल का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
भूमि पूजन के दौरान चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र की महिलाओं को स्नान आदि के लिए किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से इस स्नान स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दसवां संस्कार के दौरान यह स्नान स्थल महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा, जहां उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान पर स्नान की सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुविधा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए नगर पंचायत की ओर से लगातार जनहित के कार्य कराए जा रहे हैं। दुर्गा मंदिर के सामने बनने वाले इस स्नान स्थल का लाभ आसपास के मोहल्लों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं को भी मिलेगा।
नगर पंचायत की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं के लिए अलग स्नान स्थल बनने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। विशेष रूप से दसवां संस्कार सहित धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान यह सुविधा महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।
नगर पंचायत की यह पहल महिलाओं की सुविधा और सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



