2:05 pm Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में दीवार काटकर इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की दुकान में चोरी, 5 बैटरी समेत लाखों का सामान चोरी

बिल्सी । बिल्सी में इंडेन गैस एजेंसी के पास स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुकान को चोरों ने निशाना बना लिया। अज्ञात चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये का सामान समेटकर फरार हो गए।
चोरी में इलेक्ट्रिक स्कटी की पांच कीमती लिथियम बैटरियां, इनवर्टर,बैटरी,सीसीटीवी का डीवीआर और लैपटॉप की डिस्क समेत अन्य सामान शामिल है। घटना की जानकारी बुधवार सुबह दुकान खोलने पर हुईं। बिल्सी थाना क्षेत्र के नगला तरऊ गांव निवासी अशोक सिसोदिया की इंडेन गैस एजेंसी के पास सिसोदिया इलेक्ट्रिक स्कूटी के नाम से दुकान है।
अशोक सिसोदिया के मुताबिक 18 अगस्त की रात चोर दुकान के पीछे की दीवार काटकर अंदर घुसे। इसके बाद दुकान में रखा कीमती सामान चोरी कर ले गए। दुकान से इनवर्टर और बैटरी के अलावा इलेव्ट्रिक स्कूटी की पांच लिथियम बैटरियां चोरी हुई हैं। इसके साथ ही चोर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और लैपटॉप की डिस्क भी ले गए। चोरों ने दुकान में रखे अन्य कीमती सामान को भी नहीं छोड़ा। सुबह अशोक सिसोदिया द्ूकान पहंचे तो पीछे की दीवार कटी देखकर उनके होश उड गए। अंदर सामान बिखरा पडा था और कईड कीमती सामान गायब थे। उन्होंने तत्काल बिल्सी थाना पुलिस को स्रचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्र में चोरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस