11:25 am Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

चोला चढ़ाने से दूर हो जाते है भक्तों के सारे कष्ट

चोला चढ़ाने से दूर हो जाते है भक्तों के सारे कष्ट
बिल्सी। तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर मंगलवार को नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। यहां सभी भक्तों ने आरती के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इधर, नगर के मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मंहत संजय शर्मा ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया गया। बाद में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। उन्होनें बताया कि जो भक्त बाबा पर पूरी श्रध्दा के साथ चोला चढ़ाता है बाबा उसके सारे कष्टों का निवारण कर देते है।

विज्ञापन एक्सप्रेस