तीसरे सोमवार पर बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु
बिल्सी। श्रावण मास के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के पर्व पर नगर में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार एवं महाआरती का आयोजन धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ किया गया। बाबा महाकाल के नागेश्वर स्वरूप के दर्शन के लिए मंदिरों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार नगर निवासी रामसेवक माहेश्वरी एवं उनके परिवार की ओर से किया गया। विधि-विधान से बाबा का रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल की महाआरती की। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री महाकाल बाबा सेवा समिति की ओर से रामसेवक माहेश्वरी एवं उनके परिवार को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुरेश बाबू वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, कुलदीप माथुर, वैभव माथुर, कुश्मेश वार्ष्णेय, तपन वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, निकिल वार्ष्णेय, ऋतिक वार्ष्णेय, तनुज वार्ष्णेय, परमानंद वार्ष्णेय, अनुभव वार्ष्णेय आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। इधर, नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में भी श्रद्धालुओं द्वारा बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



