6:51 pm Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

इनरव्हील क्लब ने छात्राओं को बांटे सेनेटरी पैड, मासिक स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

बदायूं। इनरव्हील क्लब बदायूं की ओर से बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेनेटरी पैड वितरण एवं मासिक स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में क्लब सचिव श्रीमती पूजा रस्तोगी ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना, समय-समय पर सेनेटरी पैड बदलना और इस्तेमाल किए गए पैड का सुरक्षित तरीके से निस्तारण करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर खुलकर बात करने तथा किसी भी तरह की झिझक न रखने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सभी छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए।


छात्राओं ने जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रागिनी रस्तोगी, PDC साधना रस्तोगी सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं। क्लब सदस्यों ने बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस