5:24 pm Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी तहसील सभागार में आंगनवाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

बिल्सी । बिल्सी में आंगनबाडी सहायिकाओं को नियक्ति पत्र वितरित किए गए। बिल्सी तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने नवनियुक्त सहायिकाओं को औपचारिक रूप से नियुत्ति पत्र सौंपे। लंबे समय से नियूक्ति का इंतजार कर रहं सहायिकाओं को ये पत्र मिले। विधायक हरीश शाक्य ने सभी नवनियुक्त सहायिकाओ को बधार्ड दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आंगनबाडी सहायिकाएं समाज के अंतिम पायदान तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने और बच्चों व महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इस वितरण कार्यक्रम के तहत दहगवां, इस्लामनगर, अंबियापुर और सहसवान ब्लॉक की चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, नायब तहसीलदार बदन सिंह, राखी गुप्ता, सर्वेश कुमार, उज्ज्वल कुमार, दीपक राठौर, नुसरत जहां, इशांत सहित कई नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम आज मंगलवार दोपहर 2:00 बजे बिल्सी तहसील सभागार में आयोजित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस