4:00 pm Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में बेकाबू बोलेरो गहरे नाले में गिरी

बिल्सी। बिल्सी में रंजना हॉस्पिटल के पास मंगलवार को एक अनियंत्रित बोलेरो कार सडक किनारे बने गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, गनीमत रही कि दुर्घटना के समय सडक पर कोई पैदल यात्री या दूसरा वाहन नहीं था। इससे बडा हादसा होने से टल गया।
उझानी निवासी कार मालिक रवि कमार ने बताया कि वह किसी काम से अपनी बोलेरो से बिल्सी स्थित रंजना हॉस्पिटल आए थे। इसी दौरान अचानक कार का पिछला पहिया सडक किनारे बने गहरे नाले में उतर गया। संतुलन बिगड़ते ही कार नाले में जा गिरी। हादसे में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा।
स्थानीय निवासी पवन ने बताया कि कार अचानक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे के समय सड़क पर कोई मौजूद नहीं था। अगर वहां पैदल यात्री या अन्य वाहन होते तो बडा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। नाले में कार गिरने से सड़क का एक हिस्सा बाधित हो गया, जिससे काफी देर तक वाहनो की आवाजाही प्रभावित रही। स्थानीय लोगों की मदद से यातायात कों सुचारु कराने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस