5:31 pm Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

जिला अस्पताल में कई दिनों से सीटी स्कैन सेवा ठप, मरीज लौटने को मजबूर

जिला पुरुष अस्पताल में कई दिनों से सीटी स्कैन सेवा ठप, मरीज लौटने को मजबूर

बदायूं। जिला पुरुष अस्पताल के सीटी स्कैन सेंटर पर पिछले कई दिनों से मरीजों के सीटी स्कैन नहीं हो पा रहे हैं। जांच के लिए अस्पताल पहुंच रहे मरीजों और उनके तीमारदारों को बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है।

मरीजों का कहना है कि सीटी स्कैन के लिए अस्पताल पहुंचने के बाद सेवा बंद होने की जानकारी मिलती है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों के परिजनों को निजी सेंटरों का रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें जांच के लिए अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।

मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सीटी स्कैन सेवा जल्द शुरू कराने और व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस