बिल्सी। उत्तर प्रदेश शासन ने उचित दर विक्रेताओं (राशन कोटेदारों) के लाभांश में 35 रुपये प्रति कंतल की की है। इस निर्णय से संबंधित कार्यक्रम का सोमवार को बिल्सी तहसील सभागार में लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान विधायक हरीश शाक्य, प्रशासनिक अधिकारी, राशन कोटेदार और लाभार्थी उर्पास्थित रहे।
लाइव प्रसारण के माध्यम से शासन द्वारा उचित दर विक्रेताओं के हित में लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी दी गई। विधायक हरीश शाक्य ने डसे कोटेदारों के लिए लाभकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि राशन वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में उचित दर विक्रेताओं की अहम भूमिका है। विधायक शाक्य ने बताया कि लंबे समय से उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढोतरी की मांग की जा रही थी। सरकार के डस सकारात्मक निर्णय से उनकी आमदनी में वद्धि होगी और आर्थिक स्थिति में स्धार आने की उम्मीद है।
डसी कार्यक्रम के दौरान विधायक हरीश शाक्य ने क्षेत्र के लगभग एक दर्जन उचित दर विक्रेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कोटेदारों से राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और पात्र लाभार्थियों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त, कई पात्र व्यक्तियों को नए राशन कार्ड बनाकर मौके पर ही उपलब्ध कराए गए। राशन कार्ड मिलने पर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। अधिकारियो ने पात्र परिवारों को शासन की खाद्यान्न योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी। विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें गरीब किसान, मजदूर और जरूरतमंद परिवारों के हित में लगातार विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। उचित दर विक्रेता डन योजनाओं को पात्र लोगों तक पहंचाने में एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। लाभांश में वृद्धि से उन्हें अपने कार्य के लिए उचित प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजेश कमार सिंह पूर्ति निरीक्षक धीरज कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार बदन सिंह, खंड विकास अधिकारी शैली गोविल, ओम प्रकाश सागर, धर्मेंद्र शाक्य, तेजस्वी सागर, ‘शहाबृद्दीन सैफी, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, बनवारी लाल मौर्य, रामवीर मौर्य , कौशल यादव सहित तहसील क्षेत्र के सभी राशन कोटेदार मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



