4:57 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए विशाल भंडारा, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने गोग्रास से किया शुभारंभ

उझानी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए विशाल भंडारा, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने गोग्रास से किया शुभारंभ।

उझानी-बदांयू 16 अगस्त।

श्रावण मास के पावन अवसर पर उझानी स्थित एपीएस कोल्डस्टोरेज परिसर में रविवार को शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत में आयोजित विशाल भंडारे का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने गोग्रास खिलाकर किया।

एपीएस कोल्डस्टोरेज परिसर में बनी गौशाला में पहुंचकर मंत्री बीएल वर्मा ने सबसे पहले गाय और बछिया को भंडारे का प्रसाद खिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में सबसे पहली रोटी गोमाता को समर्पित करने की परंपरा रही है। इसी भाव के साथ आज के भंडारे की शुरुआत की गई है।

सुबह से ही कछला से गंगाजल लेकर लौट रहे और गंगा घाट की ओर जाने वाले हजारों कांवड़ियों ने भंडारे में पहुंचकर लजीज व्यंजनों का प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं के लिए पूरी, सब्जी, हलवा और शीतल पेय की विशेष व्यवस्था की गई थी। लंबी यात्रा के बाद कांवड़ियों ने यहां विश्राम कर भोजन किया और आयोजन समिति की सराहना की।

इस मौके पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि हर वर्ष श्रावण में कांवड़ियों की सेवा करना परिवार की परंपरा है। इस बार भी एपीएस परिवार ने श्रद्धा के साथ यह सेवा कार्य किया है।

भंडारे में नगर पालिका अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर निलांशु अग्रवाल, भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल सहित रामप्रवेश यादव, अरुण अग्रवाल, उदय सिंघल, शिवकिशोर माहेश्वरी, स्नेह शर्मा, नीरज माहेश्वरी, गोपी बल्लभ शर्मा, रेनू सिंह, रानी सिंह पुंडीर, राजू भूटानी और संदीप सक्सेना आदि लोग सुबह से ही सेवा में जुटे रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस